रिपोर्ट मुकेश हसीजा रायपुर
विशाल मेगा मार्ट पर लगा 50 हजार का जुर्माना…
विशाल मेगा मार्ट पर लगा 50 हजार का जुर्माना…
दुर्ग/भिलाई शहर में सिर्फ जरूरी चीजों की दुकान खोलने की मंजूरी मिली है। दुर्ग जिले में रविवार को एक साथ कोरोना के 8 नए मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू की थी। लेकिन कई संस्थान अब भी इसका खुला उल्लंघन कर रहे हैं। गुरुवार को भिलाई नगर निगम की टीम ने लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले संस्थान विशाल मेगा मार्ट पर कार्रवाई करते हुए मार्ट पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष गार्गी शकर मिश्रा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष गार्गी ने निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, जोन आयुक्त को इसकी शिकायत की थी। शिकायत के साथ एक बिल की कॉपी भी दी थी।
निगम आयुक्त ने तत्काल इसे संज्ञान में लिया। उन्होंने निगम की टीम को मौके पर मार्ट में भेजा। पता चला कि राशन सामान के अलावा कपड़ा, जूता व खिलाैना भी बेच रहा है। निगम की टीम ने विशाल मेगा मार्ट पर तत्काल कार्रवाई की। निगम के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर पीसी सार्वा ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है। विशाल मेगा मार्ट को बंद करा दिया गया है। 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है।