आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ 🌞🌞
आज का पंचांग
🕉 13 नवम्बर 2023
🕉️ पुरानी दिल्ली भारत
🕉️ अमावस्या, कृष्ण पक्ष
🕉️ कार्तिक
🔱तिथि अमावस्या 14:56:24
🔱पक्ष कृष्ण
🔱नक्षत्र विशाखा 27:21:48
🔱योग सौभाग्य 15:21:44
🔱करण नाग 14:56:24
🔱करण किन्स्तुघ्न 26:49:58
🔱वार सोमवार
🕉️ माह
🔱(अमावस्यांत) आश्विन
🔱(पूर्णिमांत) कार्तिक
🔱चन्द्र राशि तुला 21:16:53
🔱चन्द्र राशि वृश्चिक 21:16:53
🔱सूर्य राशि तुला
🔱रितु हेमंत
🔱आयन दक्षिणायण
🔱संवत्सर शोभकृत
🔱संवत्सर (उत्तर) पिंगल
🔱विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
🔱गुजराती संवत 2079 विक्रम संवत
🔱शक संवत 1945 शक संवत
🔱कलि संवत 5124 कलि संवत
🔱सौर प्रविष्टे 27, कार्तिक
🕉️ हर हर महादेव
🔱सूर्योदय 06:45:56
🔱सूर्यास्त 17:35:53
🔱दिन काल 10:49:56
🔱रात्री काल 13:10:47
🔱चंद्रास्त 17:29:35
🔱चंद्रोदय 31:12:47
🔱सूर्योदय लग्न तुला 26°12′ , 206°12′
🔱सूर्य नक्षत्र विशाखा
🔱चन्द्र नक्षत्र विशाखा
🕉️ पद, चरण
🔱1 ती विशाखा 09:01:13
🔱2 तू विशाखा 15:10:03
🔱3 ते विशाखा 21:16:53
🔱4 तो विशाखा 27:21:48
🕉️ मुहूर्त
🔱राहू काल 08:07 – 09:28 अशुभ
🔱यम घंटा 10:50 – 12:11 अशुभ
🔱गुली काल 13:32 – 14:53
🔱अभिजित 11:49 – 12:33 शुभ
🔱दूर मुहूर्त 12:33 – 13:16 अशुभ
🔱दूर मुहूर्त 14:43 – 15:26 अशुभ
🔱वर्ज्यम 08:37 – 10:15 अशुभ
🕉️ चोघडिया, दिन
🔱अमृत 06:46 – 08:07 शुभ
🔱काल 08:07 – 09:28 अशुभ
🔱शुभ 09:28 – 10:50 शुभ
🔱रोग 10:50 – 12:11 अशुभ
🔱उद्वेग 12:11 – 13:32 अशुभ
🔱चर 13:32 – 14:53 शुभ
🔱लाभ 14:53 – 16:15 शुभ
🔱अमृत 16:15 – 17:36 शुभ
🕉️ चोघडिया, रात
🔱चर 17:36 – 19:15 शुभ
🔱रोग 19:15 – 20:54 अशुभ
🔱काल 20:54 – 22:32 अशुभ
🔱लाभ 22:32 – 24:11 शुभ
🔱उद्वेग 24:11 – 25:50 अशुभ
🔱शुभ 25:50 – 27:29 शुभ
🔱अमृत 27:29 – 29:08 शुभ
🔱चर 29:08 – 30:47 शुभ
🕉 13 नवम्बर आज का राशि फल🕉
🐏 मेष :मन की एकाग्रता कम रहने के कारण मन से आप दुखी रहेंगे, शारीरिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करनेवालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दीजिएगा। मध्याह्न के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी।
🐂 वृषभ :व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है, बड़ों-बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संतानों की प्रगति से मन पुलकित हो जाएगा। पर्यटन या प्रवास के योग हैं।
👭 मिथुन : व्यापारी-वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता तथा बड़े-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। ऊपरी अधिकारियों की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी।
🦀 कर्क : दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा। शारीरिक रूप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। पेट सम्बंधित व्याधि रहेगी। किसी भी कार्य में भाग्य सहकार नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग को उगाही का धन प्राप्त हो सकेगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा।
🦁 सिंह :आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा, आचार-विचार पर संयम बरतने की तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की आवश्यकता हैं। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य में भी अस्वस्थता उत्पन्न हो सकती है। आकस्मिक धनलाभ होगा।
👧 कन्या :कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा, व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है।
⚖ तुला :आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है, किसी भी कार्य को आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखिएगा। घर में वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा। वाणी में संयम रखिएगा। कलाकारों के लिए आजका दिन शुभ है, उनके कार्य निपुणता और कलाकी सूझ को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
🦂 वृश्चिक :आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति रुचिकर लगेगी, विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी।
🏹 धनु : माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपकी स्वस्थता पर नकारात्मक असर न करे, इसका ध्यान रखिएगा। इससे आपका भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेगा।
🐊मकर :जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएंगे। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मध्याह्न के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं के कारण आपकी मानसिक स्वस्थता अस्वस्थता में परिवर्तित हो जाएगी।
⚱ कुंभ :अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और जिह्वा पर भी संयम रखना होगा। जिससे किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता न हो जाए और साथ-साथ नकारात्मक विचार भी मन से दूर हो जाए। मध्याह्न के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाइ देगी। किसी सृजनात्मक या तो कलात्मक प्रवृत्ति की ओर आप मुडेंगे।
🐟 मीन :आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे, परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्यसफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। मध्याहन के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा। इसलिए आपके वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना आवश्यक है।