राष्ट्रीय एकता दिवस, राजस्थान पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई….

0
56

राष्ट्रीय एकता दिवस, राजस्थान पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई….

गौरव रक्षक/ राजेंद्र शर्मा

जयपुर, 31 अक्टूबर।

महानिदेशक पुलिस श्री उमेश मिश्रा ने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई |


राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था श्री राजीव शर्मा, महानिदेशक पुलिस साइबर सुरक्षा डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा, अतिरिक्त महानिदेशक सर्वश्री गोविंद गुप्ता, हवा सिंह घुमरिया, एस सेंगथिर, अनिल पालीवाल व संजीब नार्झरी सहित पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, पुलिस कर्मी व अन्य कर्मचारियों ने भी राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here