पुष्कर सरोवर पर लोकतंत्र महोत्सव आयोजित हुआ, 112 वर्षीय मतदाता श्री बुधाराम को किया सम्मानित

0
285

पुष्कर सरोवर पर लोकतंत्र महोत्सव आयोजित हुआ,
112 वर्षीय मतदाता श्री बुधाराम को किया सम्मानित

गौरव रक्षक/राजेंद्र शर्म
अजमेर 27 अक्टूबर।

विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए शुक्रवार को पुष्कर सरोवर पर लोकतन्त्र महोत्सव का आयोजन कर 112 वर्षीय मतदाता श्री बुधाराम को सम्मानित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने शुक्रवार को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र महोत्सव के आयोजन में वोट वृक्ष पर पाती लगाकर शुभारम्भ किया। पुष्कर सरोवर पर आरती एवं मतदाता जागरूकता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें केसरिया बालम, भवई नृत्य, जागो री जागो म्हारा प्यारा मतदाता, पल्लो लटके, एक बार आओ जवाई जी पर चरी नृत्य आदि प्रस्तुतियां दी गई। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरुकता के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई ।


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि शत-प्रतिशत मतदान एवं मतदाता जागरुकता के लिए पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित लोकतन्त्र महोत्सव से आमजन की जागरूकता में सुधार आएगा। सभी को मतदान जरूर करना चाहिए। हर व्यक्ति को यह याद रखना चाहिए कि जाति-धर्म और प्रलोभन से ऊपर उठकर अपने मत का प्रयोग करें। मतदान करने से एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है।


उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं को शत्-प्रतिशत मतदान करने की बात का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। लोकतंत्र में नैतिकता सबसे बड़ा धर्म है। मतदाता विधानसभा चुनाव में जाति-धर्म से ऊपर उठाकर मतदान करें। प्रत्याशियों के प्रलोभन में आकर मतदान करना लोकतंत्र के लिए घातक है। लोगों से अपील है कि वे वोट डालने के लिए बूथ पर जरूर जाए।
उन्होने बताया कि मतदान महोत्सव कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी में बहुत उत्साह देखा गया। सभी ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे खुद तो मतदान करेंगे ही साथ ही दूसरों को भी वोट डालने के लिए जागरूक करेंगे। इस दौरान कालबेलिया नृत्य , मैजिक शो, आतिशबाजी का कार्यक्रम हुआ।

डेमो वोट करने वाले प्रथम वोटर्स को सम्मानित किया गया। साथ ही वयोवृद्ध 112 वर्षीय वोटर श्री बुधाराम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री चुनाराम जाट, प्रशिक्षु आईएएस श्रृद्धा गोमे, पुष्कर उपखण्ड अधिकारी श्री निखिल कुमार सहित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here