प्रतिमाह 15 लाख 75 हजार भाड़े के बचेंगे

0
15
खनिज के अवैध खनन एवं परिवहनकर्ताओं  के  1  करोड़  14  लाख  कीमत  के राजसात  16  वाहन नगर निगम  आयुक्त  को  उपयोग  के  लिए  सोंपे, नगर निगम को  प्रतिमाह  15 लाख  75  हजार  भाड़े के बचेंगे
उज्जैन  4/ जनवरी । कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर आज   जिला प्रशासन द्वारा   अवैध परिवहनकर्ताओं  से  मप्र गौण खनिज नियम-1996 की नियम-53(2)ख के प्रावधानों के तहत  विगत दिनों राज सात  किए गए  कुल  16  वाहन  जिनकी  कुल  कीमत  1  करोड़  14  लाख  रु है एडीएम  श्री  नरेन्द्र सूर्यवंशी  ने  नगर निगम आयुक्त श्री  क्षितिज सिंघल   को  सौंप  दिए  है  ।   एमपी रोडवेज के पुराने डिपो में खड़े इन 16  वाहनों को नगर निगम आयुक्त को निगम  कार्यो में  उपयोग के लिए दिया गया   हैं  । नगर निगम को उक्त वाहन मिलने से प्रतिदिन ₹52500 और प्रति माह ₹15 लाख 75 हजार  की बचत होगी ।   सोंपे  गए वाहनों में दो जेसीबी , पांच डंपर और शेष ट्रैक्टर ट्राली  है।
रिपोर्ट:-सुधीर पाण्डेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here