इंसान को सभ्य व संगठित रहकर कार्य चाहिए – डाॅ. चारू ।।

0
28


– कृषि विज्ञान केंद्र पोकरण ने मनाया संविधान दिवस, 40 किसानों ने लिया भाग, किसानों को दिलाई शपथ
कैलाष माली, भारत टाईम्स संवाददाता जैसलमेर
कृषि विज्ञानं केंद्र पोकरणने 70वां संविधान दिवस मनाया। जिसमे पोकरण क्षेत्र के बडली, उजला एवं गोमट से लगभग 40 किसानो ने भाग लिया।
केन्द्र के प्रभारी चन्द्र प्रकाश मीणा ने बताया कि आज से 70 साल पहले सरकार ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था। जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है। इसी प्रकार गृह वैज्ञानिक डॉ चारू शर्मा ने किसानो संे संविधान के अधिकार और कर्तव्य एवं हमारे राष्ट्र, समाज या समुदाय के जीवन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। डाॅ. शर्मा ने कहा कि इंसान को सभ्य और संगठित तरीके से रहने में मदद करता है। इसी प्रकार केन्द्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ रामनिवास ढाका ने भी इस संबंध में विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार केन्द्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण गोपाल व्यासए कृषि प्रसार वैज्ञानिक सुनील कुमार शर्मा व मृदा वैज्ञानिक डॉ बबलू शर्मा ने बताया कि यदि संविधान यालिखित कानून न होने की स्थिति में किन समस्याओं का सामना करना पड़ता एवं संविधान की गरिमा को कैसे बनाए रखा जा सकता है। बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए किसानों को संविधान कि शपथ ग्रहण करवाई। केन्द्र के प्रभारी ने अंत में कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here