आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ 🌞🌞 आज का पंचांग

0
214

आपको मिलेगा आपकी राशि का भाग्यफल आज के संपूर्ण मुहूर्त के साथ 🌞🌞
आज का पंचांग

🕉 1 जून 2023
🕉️ पुरानी दिल्ली भारत
🕉️ द्वादशी, शुक्ल पक्ष
🕉️ ज्येष्ठ

🔱तिथि द्वादशी 13:38:43
🔱पक्ष शुक्ल
🔱नक्षत्र चित्रा 06:47:14
🔱योग वरियान 18:58:08
🔱करण बालव 13:38:43
🔱करण कौलव 25:18:39
🔱वार गुरूवार

🕉️ माह
🔱(अमावस्यांत) ज्येष्ठ
🔱(पूर्णिमांत) ज्येष्ठ
🔱चन्द्र राशि तुला
🔱सूर्य राशि वृषभ
🔱रितु ग्रीष्म
🔱आयन उत्तरायण
🔱संवत्सर शोभकृत
🔱संवत्सर (उत्तर) पिंगल
🔱विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
🔱गुजराती संवत 2079 विक्रम संवत
🔱शक संवत 1945 शक संवत
🔱सौर प्रविष्टे 18, ज्येष्ठ
🔱सूर्योदय 05:34:29
🔱सूर्यास्त 19:15:01
🔱दिन काल 13:40:32
🔱रात्री काल 10:19:17
🔱चंद्रोदय 16:32:00
🔱चंद्रास्त 27:51:11
🔱सूर्योदय लग्न वृषभ 16°6′ , 46°6′
🔱सूर्य नक्षत्र रोहिणी
🔱चन्द्र नक्षत्र चित्रा

🕉️ पद, चरण
🔱4 री चित्रा 06:47:14
🔱1 रू स्वाति 12:52:26
🔱2 रे स्वाति 18:54:54
🔱3 रो स्वाति 24:54:39

🕉️ मुहूर्त
🔱राहू काल 14:07 – 15:50 अशुभ
🔱यम घंटा 05:34 – 07:17 अशुभ
🔱गुली काल 08:59 – 10:42
🔱अभिजित 11:57 – 12:52 शुभ
🔱दूर मुहूर्त 10:08 – 11:03 अशुभ
🔱दूर मुहूर्त 15:36 – 16:31 अशुभ
🔱वर्ज्यम 12:28 – 14:05 अशुभ

🕉️ चोघडिया, दिन
🔱शुभ 05:34 – 07:17 शुभ
🔱रोग 07:17 – 08:59 अशुभ
🔱उद्वेग 08:59 – 10:42 अशुभ
🔱चर 10:42 – 12:25 शुभ
🔱लाभ 12:25 – 14:07 शुभ
🔱अमृत 14:07 – 15:50 शुभ
🔱काल 15:50 – 17:32 अशुभ
🔱शुभ 17:32 – 19:15 शुभ

🕉️ चोघडिया, रात
🔱अमृत 19:15 – 20:32 शुभ
🔱चर 20:32 – 21:50 शुभ
🔱रोग 21:50 – 23:07 अशुभ
🔱काल 23:07 – 24:25 अशुभ
🔱लाभ 24:25 – 25:42 शुभ
🔱उद्वेग 25:42 – 26:59 अशुभ
🔱शुभ 26:59 – 28:17 शुभ
🔱अमृत 28:17 – 29:34 शुभ

🕉 1 जून आज का राशि फल 🕉

🐏 मेष(Aries) : आपका आज का दिन आध्यात्मिक नजर से अनोखी अनुभूति करानेवाला साबित हो सकता है। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएँ सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियाँ मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आऐंगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखे।
🐂 वृषभ (Taurus) : व्यवसायीजनों को यश और सफलता मिलेगी। आपको सहकर्मियों का पूर्ण साथ मिल पाएगा। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रतिस्पर्द्धियों को आश्चर्य होगा। मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आपके मन को प्रफुल्लित करेंगे।
👭 मिथुन (Gemini) : आपका आज का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से सावधान रहेंगे। दिन के दूसरे भाग में व्यावसायिक वर्ग को व्यवसाय में लाभ हो सकता है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा।
🦀 कर्क (Cancer) : हताशा मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाएगी, जिसके कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्याएं सताएंगी। मध्याह्न के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा।
🦁 (सिंह (Leo) : आज छोटा प्रवास होगा, विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है। परंतु मध्याह्न बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। मानसिक हताशा का अनुभव होगा।
👧🏻 कन्या (Virgo) : अपने मन की दुविधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करें, वाणी पर संयम न रहेगा तो मन दुखी होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाऐंगे।
⚖ तुला (Libra) : आज की कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में बहुत निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण रूप से स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता और समतोल विचारधारा से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा। वस्त्राभूषण और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।
🦂 वृश्चिक (Scorpio) : आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। सम्बंधियों के साथ कोई अनिष्ट घटना हो सकती है। परंतु मध्याह्न बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे।
🏹 धनु (Sagittarius) : व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है, पारिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। पदोन्नति की संभावना है। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। अविचारी कार्य अथवा व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है।
🐊 मकर (Capricorn) : आज का दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर पर्यटन जाने की संभावना भी है।
⚱ कुंभ (Aquarius) : आज के दिन बौद्धिक कार्य, नवसृजन और लेखन-प्रवृत्ति में आप उलझे रहेंगे। नए कार्य का आज से प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास का या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की भी संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोडा़ संभलकर चलना पडे़गा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। परंतु मध्याह्न के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा।
🧜‍♀ मीन (Pisces) : आज आपको वाणी और वर्तन को संयमित रखने की आवश्यकता हैं। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। मध्याह्न बाद विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here