23 जून से होंगे राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023

23 जून से होंगे राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023

ग़ौरव रक्षक्/राजेंद्र शर्मा

भीलवाडा, 23 मई। प्रदेश में 23 जून से एक बार फिर खेलों का रोमांच शुरू होगा। इस वर्ष शहरों में भी मुकाबले होंगे। राज्य सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक आयोजित कर रही है। इसमें हर उम्र के लोग खेल सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत स्तर पर 4 दिन, ब्लॉक स्तर पर 5 दिन, जिला स्तर पर 3 दिन और राज्य स्तर पर 4 दिन चलेंगी। शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताएं नगर निकाय स्तर पर 6 दिन, जिला स्तर पर 3 दिन और राज्य स्तर पर 4 दिन चलेंगी।

यह खेल होंगे सम्मिलित

ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो (महिला वर्ग), शूटिंग बॉल (पुरुष वर्ग), रस्साकशी(महिला वर्ग) प्रतियोगिताएं होगी तथा शहरी क्षेत्र में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल (पुरूष वर्ग), खो-खो (महिला वर्ग), बास्केटबॉल, एथलेटिक्स (100 मी. 200 मी. 400 मी.) प्रतियोगिताएं होगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने बताया कि ओलम्पिक खेलों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पिछले वर्ष ग्रामीण ओलम्पिक के सफल आयोजन के बाद जिलेवासी उत्साहित हैं। इन खेलों में रजिस्ट्रेशन के लिए सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी पोर्टल rajolympic.rajasthan.gov.in पर जन आधार कार्ड के विवरण के अनुसार अपना पंजीयन करवाकर भाग ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here