4 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुराचार भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता पहुंचे पीड़ित के घर

4 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुराचार
भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता पहुंचे पीड़ित के घर।

गौरव रक्षक/शिवभानु सिंह
सतना, 29जून

आज शहर के हनुमान नगर नई बस्ती में 4 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना घटित हुई । इससे समूचा शहर सन्न रह गया घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, कलेक्टर अनुराग वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक पीड़ित के निवास पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के दुख में सहभागी बने बच्ची को चिकित्सा हेतु भर्ती कराया गया है । मामले में कोलगवा थाने के प्रभारी डीपी सिंह चौहान ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है इस जघन्य घटना पर क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का खामोश रहना कई संदेशों को जन्म दे रहा है और जनता उन्हें धिक्कार रही है । वहीं घटना की जानकारी लगते ही भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि गण व प्रशासनिक अधिकारी गण पहुंचे। तथा पीड़िता के परिजनों से भेंट की और न्याय का विश्वास दिलाया।

लेकिन विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का इस विषय पर किसी प्रकार का बयान ना आना तथा पीड़िता से मिलने ना जाना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। वह अपने क्षेत्र की जनता के प्रति कितने संवेदनशील है इसका यह प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here